रणवीर कपूर की बाहों में नज़र आई ये अदाकारा

हिंदी सिनेमा जगत की सबसे यादगार फिल्मों में से एक 'ये जवानी है दीवानी' को दस साल पूरे हो गए है।

0

हिंदी सिनेमा जगत से आये दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। वही इन दिनों दस साल पुरानी फिल्म की तस्वीर वायरल हुई है। जिसे देख लोग जमकर प्यार लुटाते नज़र आ रहे है। दरअसल, रणवीर कपूर की (Ranveer Kapoor) बॉलीवुड फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ को 10 साल पूरे हो गए। इस खास पल को सेलिब्रेट करने के लिए फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आई है। इस दौरान की कुछ खास तस्वीरें फिल्म की लीड हीरोइन दीपिका पादुकोड़ ने साझा की हैं। इन तस्वीरों में सभी बहुत खुश और एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही मिनटों में वायरल हो गईं।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, “यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती है, एक बार खुला तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे-नैना तलवार।” दरअसल, ये उनकी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का डायलॉग है, जो कि फिल्म रिलीज के बाद से ही काफी पॉपुलर रहा। इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण ने तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। दो उन्होंने फिल्म के मुख्य एक्टर्स के साथ, जिसमें रणबीर कपूर (Ranveer Kapoor), अदित्य रॉय कपूर और कल्की उनके साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ही तस्वीरों में वो एक-दूसरे कंधे पर हाथ रख के फन मूड में मुस्कुराते हुए दिख रहे है। जिसे देख फैंस जमकर प्यार लुटाते नज़र आ रहे है।

दोनों ही तस्वीरों में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणबीर कपूर (Ranveer Kapoor) काफी क्लोज हैं। ऐसे में लोग दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने एक और तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो फिल्म के डायरेक्टर और बाकी सदस्य के साथ दिख रही हैं। बता दें, फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ को फिल्म निर्माता करण जोहर ने प्रोड्यूज किया था। वहीं फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म 4 कॉलेज फ्रेंड्स की दोस्ती पर है, जो कई साल बाद कई बदलावों के साथ दोबारा मिलते हैं। वही इस फिल्म के डायलॉग्स और गाने लोगो द्वारा खूब पसंद किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here