हत्यारिन सीईओ मां ने जाने कैसे की अपने चार साल के मासूम की हत्या

पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. कुमार नाइक ने खुलासा करते हुए कहा कि बच्चे की हत्या 36 घंटे पहले की गई थी। बच्चे की मौत गला दबने से हुई है।

0

गोवा में एक मां ने दरिंदगी हर दिवार लाँघ दी, जिसने अपने ही चार वर्ष के मासूम को मौत के घाट उतार दिया। वही बच्चे की हत्या का मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी यूजर्स के द्वारा तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। पुलिस ने मंगलवार यानि 9 जनवरी को दावा किया था कि बच्चे की हत्या के बाद मां ने खुदकुशी की कोशिश की थी। इसी बीच, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. कुमार नाइक ने खुलासा करते हुए कहा कि बच्चे की हत्या 36 घंटे पहले की गई थी। बच्चे की मौत गला दबने से हुई है।

गौरतलब है कि द माइंडफुल एआई लैब की सीईओ सूचना सेठ को गोवा के एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने बेटे की हत्या करने के आरोप में सोमवार की रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से अरेस्ट किया गया था। पुलिस ने बताया कि सुचना सेठ का अलग हो चुका पति वेंकट रमन अपने बच्चे की हत्या के बारे में जानने के बाद मंगलवार शाम को जकार्ता से भारत लौट आया।

गोवा पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। अगर पुलिस ने इजाजत दी तो बुधवार को बच्चे के पिता उसका अंतिम संस्कार करेंगे। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। डॉ. कुमार नाइक के मुताबिक, बच्चे की तकिए या किसी वस्तु से गला घोंटकर हत्या की गई है। दम घुटने से चेहरा और सीना सूज गया था और नाक से खून बह रहा था। बच्चे के गर्दन दबाए जाने के निशान मिले हैं, हो सकता है कि सूचना सेठ ने तकिए का इस्तेमाल किया हो। हालांकि, नाइक ने कहा कि वे सटीक समय नहीं बता सकते लेकिन उसकी मौत को 36 घंटे हो चुके थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here