अयोध्या एयरपोर्ट पर सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम, दो सौ से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात

0
Ayodhya airport

अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर का निर्माण कार्य बेहद तेजी से पूरा किया जा रहा है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत पूरे अयोध्या को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया जा रहा है। माना जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद दुनियाभर से करोड़ों की संख्या में रामभक्त अयोध्या आएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए अयोध्या में अतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी निर्माण करवाया गया है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। अब खबर आई है कि इस एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी खास पैरामिलिट्री फोर्स को दी गई है।

अयोध्या एयरपोर्ट (Ayodhya Airport) के सुरक्षा की कमान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF को दे दी गई है। बीते 30 दिसंबर को पीएम मोदी ने अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। बता दें कि इस एयरपोर्ट को ‘महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम’ नाम दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, CISF ने एयरपोर्ट की सुरक्षा की कमान संभाल ली है। खबरों की मानें तो करीब 250 जवानों और अधिकारियों को एयपोर्ट की सुरक्षा में लगाया गया है।

राम नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए श्रमिक दिन-रात मंदिर का काम पूरा करने में जुटे हुए हैं। बता दें कि इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी समेत देशभर के तमाम बड़े राजनीतिक, फिल्मी और उद्योग जगत से जुड़े हुए चेहरे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अयोध्या आने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here