जाने कौन है, शोएब मलिक की पत्नी सना जावेद

क्रिकेटर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग शादी की फोटो शेयर कर सभी को चौंका दिया है। सना जावेद पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री बहुत ही पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं।

0

क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद (Sana Javed) से दूसरी शादी रचाई है। दोनों का निकाह भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट शोएब मलिक के अलग होने की चर्चा के बीच हुआ है। कपल ने 20 जनवरी को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

हाल ही में, सानिया मिर्ज़ा ने अपने शादी के बारे में एक पोस्ट किया था, जिसे बाद काफी हलचल देखने को मिली। अब क्रिकेटर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग शादी की फोटो शेयर कर सभी को चौंका दिया है। सना जावेद पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री बहुत ही पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं।

अभिनेत्री सना जावेद ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। सना जावेद ने साल 2012 में ‘शहर-ए-जात’ से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। इसके बाद अभिनेत्री को नेम फेम साल 2013 में ‘प्यारे अफजल’ से मिला था। सना जावेद को रोमांटिक ड्रामा ‘कहानी’ में लीड रोल करने के बाद लक्स स्टाइल अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया जा चुका था। सना जावेद की पहले एक शादी हो चुकी है। सना जावेद ने साल 2020 में सिंगर उमैर जसवाल से निकाह किया था। बाद में शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव के कारण दोनों अलग हो गए।

Sana Javed

सना जावेद ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। जिसके बाद उन्होंने ‘मेरा पहला प्यार’ में बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस काम किया था। वही क्रिकेटर शोएब मलिक और सना जावेद की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here