लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

0
Ganges

UP: जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष वट अमावस्या पर गंगा (Ganges) में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, तो वही बड़ वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने सोलह सिंगार कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। बड़ अमावस्या के दिन विधि विधान से पूजा पाठ करने से बहुत सारे लाभ होते हैं।

आपको बता दें कि इस दिन सभी सुहागन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार कर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। ऐसा पति की लंबी आयु की कामना के लिए किया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन ही सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से यमराज द्वारा अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे। इस कारण से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि जो स्त्री सावित्री के समान यह व्रत करती है, उसके पति से लेकर घर पर आने वाले सभी संकट समाप्त होते हैं। इस दिन महिलाएं वट यानी बरगद के पेड़ के नीचे सावित्री, सत्यवान व अन्य इष्टदेवों का पूजन करती हैं। इसी कारण से इस व्रत का नाम वट सावित्री पड़ा है। इस व्रत के परिणामस्वरूप सुखद और संपन्न दांपत्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है।

वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर गंगा (Ganges) घाटों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here