लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य मोहम्मद कासिम गुज्जर आतंकी घोषित

गृह मंत्रालय ने आज यानि बृहस्पतिवार को उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया है।

0

भारत सरकार (Indian Government) ने लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य मोहम्मद कासिम गुज्जर को आतंकी घोषित किया है। लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य मोहम्मद कासिम गुज्जर वर्तमान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रह रहा है। गृह मंत्रालय ने आज यानि बृहस्पतिवार को उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया है।

गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आदेश जारी करते हुए बताया, ‘मोहम्मद कासिम गुज्जर उर्फ़ ‘सलमान’ उर्फ़ ‘सुलेमान’ (32) को आतंकी इसलिए घोषित किया गया है, क्योंकि वह लंबे समय से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। ड्रोन से हथियार पहुंचाने, गोला-बारूद की सप्लाई, IED ब्लास्ट समेत कई आतंकी घटनाओं में उसका नाम आया है। उसका स्थायी पता अंगराला, तहसील माहौर, जिला रियासी, जम्मू है। वर्तमान में वो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में रह रहा है।’

लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य मोहम्मद कासिम गुज्जर भारत में कई आतंकी वारदात, बम धमाकों और ऐसे हमलों में कई लोगों की मौतों, घायलों के लिए जिम्मेदार है। आतंकी गतिविधि को लेकर गृह मंत्रालय ने कहा कि मोहम्मद कासिम गुज्जर कई नए टेरर मॉड्यूल में शामिल रहा है। साथ ही उसने सोशल मीडिया और ऑनलाइन इंक्रिप्टेड कम्युनिकेशन एप्लिकेशन के जरिए भी लोगों में दहशत फैलाने का काम किया।

मोहम्मद कासिम गुज्जर को गृह मंत्रालय ने अनलॉफुल एक्टिविजिट (प्रिवेंशन) एक्ट 1967 के क्लॉज (A) के सब-सेक्शन (1) 35 के तहत आतंकी घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति से बेरहमी से निपटा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here