लता मंगेशकर चौक बना अयोध्या का नया आकर्षण केंद्र

अयोध्या और पड़ोसी जिलों से सैकड़ों लोग 31 दिसंबर की रात को नववर्ष का जश्न मनाने के लिए लता मंगेशकर चौक पर एकत्र हुए थे।

0

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की अयोध्या नगरी में दिवंगत गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को समर्पित चौक स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस चौक पर लोग बेहद ख़ुशी के साथ अपनी -अपनी तस्वीरें ले रहे है। वही अधिकारियों ने पहले बताया था कि 40 फुट लंबी और 12 मीटर ऊंची इस प्रतिकृति को प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। इसे करीब 7.9 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया गया है।

लता मंगेशकर चौक राम पथ और धर्म पथ के चौराहे पर स्थित है। राम मंदिर के आगामी अभिषेक समारोह से पहले दोनों पथों को सुंदर प्रकाशमान स्तंभों के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया है। वही अयोध्या और पड़ोसी जिलों से सैकड़ों लोग 31 दिसंबर की रात को नववर्ष का जश्न मनाने के लिए लता मंगेशकर चौक पर एकत्र हुए थे। जहाँ चौक पर सेल्फी लेने के लिए लोगों ने रविवार रात 10 बजे से ही चौक पर आना शुरू कर दिया था।

स्थानीय लोग इस सार्वजनिक स्थान के अचानक लोकप्रिय होने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या में 30 दिसंबर को हुए रोड शो को देते हैं। इस दौरान वह लता मंगेशकर चौक पर रुके थे और तस्वीर खिंचवाई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां की यात्रा से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चौक पर एक सेल्फी ली थी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवंगत गायिका लता मंगेश्कर की 93वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए नया घाट के पास इस चौक का निर्माण कराया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 दिसंबर 2022 को वर्चुअल तरीके से किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here