लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का कल होगा ऐलान

लोकसभा चुनाव के साथ -साथ, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीख़ों का भी ऐलान होगा।

0

लोकसभा (Lok Sabha) और राज्य विधानसभाओं (state assemblies) के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा शनिवार को होने जा रही है। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर यह जानकारी दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, शनिवार दोपहर 3 बजे चुनावों के कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस होगी, जिसमें तारीखों का ऐलान किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के साथ -साथ, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीख़ों का भी ऐलान होगा।

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। वही ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here