देहरादून में लव मैरिज कर नोएडा भाग आया पति

0

उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम विवाह कर युवक कुछ महीने बाद ही उसके तमाम जेवरात लेकर नोएडा (Noida) आ गया। महिला जब अपने पति को तलाशते हुए नोएडा (Noida) पहुंची तो उसके पति व मां ने उसे घर में नहीं घुसने दिया, उल्टे उसके खिलाफ ही पुलिस में कंप्लेंट दर्ज कर दी। पीड़ित महिला ने नोएडा के थाना सेक्टर 113 में अपने पति विश्वास के खिलाफ धोखा देने तथा जेवरातों को हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

मूल रूप से देहरादून निवासी प्रिया (काल्पनिक नाम) ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसकी लव मैरिज 16 सितंबर 2023 को सेक्टर-75 नोएडा (Noida) निवासी शुभम चौहान के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी देहरादून के सेलाकुई में ही रेंट पर रह रहे थे। 13 अक्टूबर को उसका पति शुभम चौहान शादी का सभी गोल्ड का सामान लेकर उसे बिना बताए नोएडा चला आया। उसने जब फोन पर संपर्क किया तो उसने उसे गलत जानकारियां दी और फोन स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद जब उसने उसके घर वालों को फोन किया तो उन्होंने भी उसके फोन नंबर को ब्लॉक कर दिया।

प्रिया का आरोप है कि कुछ दिन बाद उसके पास नोएडा पुलिस का फोन आया कि उसके खिलाफ शिकायत दर्ज है कि उसने अपने पति व सास को देहरादून में जबरन बंधक बनाकर रखा था। पुलिस जांच के दौरान उसके ऊपर लगाए गए यह आरोप साबित नहीं हुए। इसके बाद वह 28 नवंबर को अपने पति शुभम चौहान के सेक्टर-75 स्थित आवास पर पहुंची तो उसकी ननद शिवानी चौहान ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। उसने डॉयल-112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया।

पुलिस की मौजूदगी में भी ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर बदतमीजी की। प्रिया का आरोप है कि उसके पति ने उसे धोखा दिया है और उसकी तमाम ज्वैलरी भी हड़प ली है। पीड़िता ने अपने पति शुभम चौहान, सास अनीता चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here