Madhya Pradesh: जीजा ने साले की पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या

आरोपी की पत्नी बीते दो महीने से मायके में थी। वह कई बार उसे वापस लाने भी गया, लेकिन पत्नी नहीं आई।

0
Madhya Pradesh

बड़वानी में एक जीजा ने साले की हत्या कर दी। वजह सिर्फ और सिर्फ शक था। आरोपी की पत्नी मायके आ गई। पति का मानना था कि साला उसकी पत्नी को भड़का रहा है। बस आव देखा न ताव जीजा ने शक में आकर साले से झगड़ा किया और फिर मौत के घाट उतार दिया। वह 26 साल का था। सिर पर पत्थर मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। आखिरकार पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया मृतक नीलेश के जीजा जगन ने ही उसकी हत्या की है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जीजा को साले पर था शक

जगन की पत्नी पिछले दो महीने से मायके में रुकी हुई थी। क्योंकि पति-पत्नी के बीच रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। यहां शादी के समय लड़के वाले लड़की वालों को एक राशि देते है। ये राशि आरोपी के परिवार ने महिला के परिवार को नहीं दी थी। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। इससे नाराज पत्नी मायके चली गई थी। जगन ने कई बार पत्नी को लाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं आई। जगन को शक था कि साला नीलेश उसकी पत्नी को भड़का रहा है इसलिए वो मायके से नहीं आ रही।

बड़वानी एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि साला और जीजा दोनों फलिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहां दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मृतक नीलेश के शराब के नशे में होने की वजह से आरोपी जगन उसे पास के नाले में खींचकर ले गया। यहां पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। शव मिलने के बाद पुलिस को आरोपी पर शंका हुई। इसी वजह से पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने वारदात करना कुबूल कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here