ओडिशा: चावल नहीं बनाने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट

आरोपी की पहचान 40 वर्षीय सनातन धरुआ के रूप में हुई है।

0
Odisha

ओडिशा (Odisha) के संबलपुर जिले में सोमवार को एक व्यक्ति को चावल नहीं पकाने पर अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में हिरासत में लिया है। घटना रविवार की शाम जमनकिरा थाने के नुआढ़ी गांव के पास की है। आरोपी सनातन धरुआ 40 वर्षीय और उसकी पत्नी पुष्पा धरुआ 35 वर्षीय। सनातन और पुष्पा के एक बेटा और एक बेटी है। उनकी बेटी कुचिंडा में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है, जबकि बेटा रविवार की रात अपने दोस्त के घर सोने चला गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब सनातन घर लौटा, तो उसने पाया कि पुष्पा ने केवल सब्जी ही बनाई थी, चावल नहीं। इसके कारण उनके बीच बहस हुई और इस दौरान उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई।

मामले का पता तब चला जब मृत महिला का बेटा घर लौटा। उसने अपनी मां को मृत पाया। उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति को हिरासत में ले लिया है।

ओडिशा (Odisha) के जामंकीरा थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रेमजीत दास ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here