Madhya Pradesh: कुएं में मिली 3 बहनों की लाश, मां लापता

0
1
Dead bodies

मध्य प्रदेश के धार जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बहनों की मौत का मामला सामने आया है। इनमें कुएं से दो बहनों के शव निकाले गए हैं। जबकि लाश कुएं के पास थी। सरदारपुर तहसील के ग्राम श्यामपुरा ठाकुर के निवासियों ने मंगलवार की रात कुएं में बच्चों के शव देखे। ग्रामीणों ने ही कुएं से शवों को बाहर निकाला। इसके अतिरिक्त, बच्चों के साथ इनकी मां भी थी। जिसकी अब तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव से मिली सूचना के आधार पर सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेडा सहित थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों को आशंका है। कि महिला बच्चों के साथ ही कुएं में कूदी है। बच्चों के पिता जीवन बामनिया करीब 12 बजे गांव से बाहर एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। वह दोपहर करीब 3 बजे घर लौटे।

घर में पत्नी और बच्चों के न होने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने बीवी और बच्चों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बताया कि महिला को गांव से बाहर बाग से आम तोड़ते हुए देखा गया था। परिजन उस और तलाश करते हुए पहुंचे। इसी बीच एक बच्चे ने बताया कि कुएं के पास शव पड़ा है। परिजन वहां पहुंचे। तो बच्ची की पहचान हुई।

घटना में अमृता (6), ज्योति (4) और प्रीति (2) साल की मौत हुई है। वहीं, इनकी मां रंजना की तलाश कुएं के अंदर ही की जा रही है। पुलिस ने लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here