Maharajganj: मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की हुई मौत, 30 घायल

0

Uttar Pradesh: यूपी के महाराजगंज (Maharajganj) में एक दर्दनाक हादसा हो गया और इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 30 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

निर्माणधीन मकान की छत गिरने से हुआ हादसा

महाराजगंज (Maharajganj) जिले में एक निर्माणधीन मकान की अचानक से भर-भराकर का छत गिर गई और इस हादसे मे दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 30 मजदूर घायल हो गए। जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा। दरअसल बता दें कि मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुदलापुर गांव का है। यहां पर एक मकान पर काम चल रहा था। तभी अचानक से देखते ही देखते एक मकान की छत नीचे जा गिरी। जिसके बाद कई मजदूर मकान की छत के नीचे दब गए। वहीं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जहां से छत के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का काम किया गया।

मजदूरी कर घर जा रहे थे मजदूर तभी हुआ हादसा

रुदलापुर गांव में निर्माणधीन मकान की छत गिर जाने के मामले में पता चला है कि एक मकान की छत का निर्माण किया जा रहा था जिसमें कई मजदूरों को इस निर्माण कार्य के लिए लगाया गया था। सुबह से काम पर लगे मजदूरों ने अपना काम पूरा कर लिया था मजदूर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक से निर्माणधीन छत देखते ही देखते अचानक से नीचे जा गिरी। इस हादसे के बाद चीख पुकार शुरू हो गई। वहीं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जहां छत में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम किया गया। आनन फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जहां पर गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दो लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। इस हादसे को पुलिस गंभीरता के साथ ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here