Maharashtra: बिजली का करंट लगने से 2 की मौत, 5 जख्मी

0
1
due to electrocution

पालघर जिले के विरार क्षेत्र में अंबेडकर जयंती रैली के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली का करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 5 लोगों जख्मी हो गए हैं। सूत्र ने बताया कि 13 अप्रैल की शाम को विरार के मनवेलपाड़ा और कारगिल इलाकों के बीच एक रैली हो रही थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

कारगिल में रैली खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी जिस गाड़ी पर स्पीकर लगा था, वो फंस गई थी। ऐसे में कुछ युवक उसे धकेल कर ले जाने लगे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया।

पुलिस के मुताबिक कुछ युवक गाड़ी धकेल कर ले जा रहे थे। तभी उस गाड़ी पर झंडा लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया। स्टील का डंडा ट्रांसफर के सम्पर्क में आ गया। जिससे सभी को तेज बिजली का झटका लगा। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती की गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here