महाराष्ट्र: एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने अपने साथी ट्रांसजेंडर की हत्या

0
1
Maharashtra

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में, एक 30 वर्षीय ट्रांसजेंडर व्यक्ति को उसके “लिव-इन पार्टनर” ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। मंगलवार को पुलिस ने इस बात का खुलासा किया। भिवंडी नगर पुलिस थाने के थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का आपस में संबंध था और वे गैबी नगर इलाके में एकसाथ रहते थे। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे उनके बीच हुए विवाद के दौरान पीड़ित को उसके ‘पार्टनर’ ने फर्श की एक टाइल से वार किया।

इलाके के एक अन्य ट्रांसजेंडर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पड़ोसियों ने सोमवार को हुए झगड़े में बीच-बचाव करने की कोशिश की थी लेकिन आरोपी ने यह कहकर उन्हें भगा दिया कि यह उनका निजी मामला है।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। ट्रांसजेंडर व्यक्ति की हत्या दूसरे ट्रांसजेंडर के द्वारा किया जाना, जो साथ में रहते है। यह खबर सुनने में जरूर अलग तरह की लगती है। लेकिन हत्या के पीछे की वजह अन्य मामलों की तरह घरेलू हिंसा ही देखने को मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here