Jharkhand: महिला ने पति की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

15 मार्च को दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

0
Jharkhand

हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र के हरली गांव में बीती रात एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। सुबह उसने आस-पड़ोस वालों को बताया। हालांकि, जिस स्थिति में शव लटका हुआ था, उसे देखने के बाद लोगों ने हत्या का संदेह जताया था।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय राम भुइया के रूप में हुई है। आरोपी 25 वर्षीय प्रभा देवी उसकी दूसरी पत्नी है। दोनों की शादी 15 मार्च को हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच बन नहीं रहा था। बीती रात राम पार्टी से आया था। शराब के नशे में था, घर आते ही पत्नी से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई।

दारू थाना के एसआई बीरेंद्र उरांव ने बताया कि आरोपी महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि रात में पति शराब पी कर आया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। महिला ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

वहीं, राम की बहन खुशबू देवी ने बताया प्रभा, राम की दूसरी पत्नी है। 15 मार्च को दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता था। उन्होंने बताया कि राम की पहली पत्नी से तीन बच्चे है। 10 साल पहले दोनों का तलाक हो गया था। राम दिल्ली में पलंबर का काम किया करता था। पिछले कुछ दिनों से यहां रह रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here