Maharashtra: पालघर में प्रेमी प्रेमिका ने की आत्महत्या

0
Maharashtra

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 20 वर्षीय युवती और उसके 19 वर्षीय उसके प्रेमी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि उन्हें लगा कि उनके परिवार वाले उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं देंगे। अधिकारियों के अनुसार, तलासरी क्षेत्र में एक राहगीर ने रविवार को पीड़ितों को काफी ऊंचाई पर एक पेड़ से लटका देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। तलसारी के थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अधिकारी ने कहा कि दोनों को आशंका थी कि उनका परिवार उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं देगा, इसलिए उन्होंने ‘आत्महत्या’ करने का फैसला किया और इलाके में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पालघर ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

पुलिस का जवान भी कर चुका है आत्महत्या

29 मार्च को महाराष्ट्र पुलिस के एक कांस्टेबल वैभव कदम ने खुदकुशी कर ली थी। वैभव कदम का शव निलजे और तलोजा स्टेशन के बीच रेलवे पटरी पर मिला था। रेलवे पुलिस ने सुसाइड का मामला दर्ज किया था। पुलिस सिपाही कदम इंजीनियर अनंत कर्मूसे पिटाई प्रकरण के दौरान पूर्व राज्य मंत्री एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड की सुरक्षा में तैनात था। अनंत करमुसे मामले को लेकर भी वैभव से पूछताछ और जांच चल रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here