महोबा: चुनाव से पहले पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

0

यूपी के महोबा (Mahoba) में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी अवैध शस्त्र बनाने का काम कर रहे थे जिनके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कर पाए की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता

महोबा (Mahoba) जिले में लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु महोबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना कोतवाली महोबा पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड करते हुए 02 नफर शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। कब्जे से भारी संख्या में बने-अधबने अवैध तमंचे-कारतूस सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गए।बताते चले कि ग्राम बरात पहाड़ी में अवैध रुप से संचालित शस्त्र फैक्ट्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। दबिश के दौरान पुलिस टीम ने 02 नफर अभियुक्तगण 1.गुलबदन राजपूत पुत्र रामसेवक उम्र करीब 34 वर्ष 2.पप्पू कुशवाहा पुत्र परशु उम्र करीब 36 वर्ष निवासी बरात पहाडी थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा जो अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे थे। जिनको नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तो के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर महोबा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।

पकड़े गए आरोपियों पर दर्ज है कई मुकदमे

पकड़े गए आरोपियों को लेकर पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी वह बताया कि आरोपी जेल से छूटने के बाद दोबारा से तमंचा बनाने के अवैध कारोबार में फिर से जुट गये थे। दोनो अभियुक्त अवैध शस्त्र बनाने के लिये पूर्व में जेल जा चुके हैं। अभियुक्तगण गुलबदन राजपूत व पप्पू कुशवाहा के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध शस्त्रों के निर्माण, अवैध शराब, चोरी आदि अपराधों में कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध गैगेस्टर की कार्यवाही भी की गयी है अभियुक्तों द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति के सम्बन्ध में सूचना / साक्ष्य संकलन कर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। जनपद महोबा पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री की बरामदगी की गई है जिससे जनपद में अवैध असलहों के प्रयोग में प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here