मैनपुरी: डिंपल यादव बोली- कर्ज में डूबता जा रहा देश

0

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में सांसद डिंपल यादव पार्टी कार्यालय पर पहुंची। जहां पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा।

रेलवे-एयरपोर्ट को भाजपा सरकार ने बेंच दिया

मैनपुरी (Mainpuri) से सांसद डिंपल यादव समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पहुंची। जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव को सीबीआई के द्वारा नोटिस भेजे जाने को लेकर कहा है कि भाजपा के खिलाफ जो मजबूती के साथ खड़ा हो रहा है उनके पास इस तरीके के नोटिस भेजे जा रहे हैं। जो लोग इन नोटिस से डर जा रहे हैं वह लोग बीजेपी में शामिल हो जा रहे हैं। वही देश लगातार कर्जे में डूब रहा है। लगातार रेलवे और एयरपोर्ट को बेचने का काम किया जा रहा है जो कि आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया है। सरकार में जनता गरीबी की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

लगातार देश में बढ़ रही महंगाई-बेरोजगारी

डिंपल यादव ने महंगाई बेरोजगारी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। सरकार ने महंगाई पर लगाम लगाने की बात कही थी लेकिन इस सरकार में महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ रही है। वहीं युवाओं के लिए 2 करोड़ नौकरियां हर साल निकालने की बात कही थी लेकिन यहां लगातार बेरोजगारी दर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। युवाओं के लिए जो सेना की भर्ती होती थी उसको अग्निवीर में तब्दील कर दिया है।सरकार ने युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। यूपी में लगातार हर परीक्षा के पेपर आउट हो रहे हैं। यह नौकरी न देने की वजह से पेपर आउट पर रोक लगाने में नाकाम साबित होते हुए दिखाई दे रही है। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ उतरने वाला है और बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here