मैनपुरी: किसान ने सूदखोर से परेशान होकर की आत्महत्या

0
Mainpuri Farmer committed suicide

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में एक किसान ने सूदखोर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बारे में जब पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

किसान का पेड़ से लटकता मिला शव

मैनपुरी (Mainpuri) जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला छटी में रहने वाले ओमकार नाम के किसान ने सूदखोर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में बताया गया है कि किसान ओमकार लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था और उसने सूदखोर से 50,000 रुपए 10% के हिसाब से लिए थे। जिसका ब्याज ओमकार हर महीने दे रहा था लेकिन आर्थिक तंगी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

किसान के परिवार ने सूदखोर पर लगाया आरोप

नगल छटी मे रहने वाले ओम का नाम के किसान के द्वारा पेड़ से लटक कर आत्महत्या किए जाने के मामले में ओमकार की मां ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारे बेटे ने आर्थिक तंगी से तंग आकर कुछ रुपए उदारी के तौर पर लिए थे जिसका वह हर महीने ब्याज भी दे रहा था लेकिन हर महीने ब्याज देने के बावजूद भी वह आर्थिक तंगी उससे दूर नहीं जा रही थी। सूदखोर लगातार उसे पर दबाव बना रहा था। जिसको लेकर रविवार को ओमकार घर के अंदर सोने के बहाने आया लेकिन रात के अंधेरे में वह घर से बाहर निकल गया और जब सोमवार को कुछ लोग शौंच क्रिया करने के लिए खेतों की तरफ गए तो उन्होंने पेड़ से लटकता हुआ ओमकार के शव को देखा। वही किसान के द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here