मैनपुरी: सौतेला पिता बना हैवान, नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म

0
Mainpuri Crime

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में पुलिस ने एक आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार करने का काम किया है। जिस पर आरोप लगा है कि उसने अपनी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया।

मां की मौत के बाद सौतेला पिता बेटी को बना रहा था हवस का शिकार

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में कलयुगी पिता ने अपनी ही सौतेली बेटी को हवस का शिकार बना लिया। जब इस मामले के बारे में पुलिस की जानकारी हुई तो पुलिस ने तत्काल रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। यहां पर रहने वाली एक नाबालिक लड़की ने अपनी मौसी से अपने सौतेले पिता के बारे में शिकायत की थी और बताया था कि मां की मौत की बात लगातार उसका सौतेला पिता उसके साथ गलत हरकत कर रहा है। इस मामले के बारे में नाबालिक लड़की की मौसी ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही मामले को लेकर नाबालिक लड़की की मौसी ने जानकारी दी है कि उसकी बहन की पहली शादी इटावा में हुई थी लेकिन उसके पति की मौत हो गई। जिससे 15 साल की नाबालिक लड़की थी। फिर हमारी बहन की दूसरी शादी एलाऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ में करा दी गई थी। 10 दिसंबर 2023 को हमारी बहन की मौत हो गई थी। जब से ही हमारी भांजी सौतेले पिता के साथ में रह रही थी। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से हमारी भांजी काफी डरी और सहमी हुई है।

एएसपी ने आरोपी पिता के बारे में दी जानकारी

आरोपी सोतेले पिता के द्वारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिटी राहुल मिठास ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाने में एक महिला के द्वारा शिकायत पत्र दिया गया था जिसमें बताया गया था कि उसके भांजी के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तत्काल रूप से मामले को गंभीरता से लिया और जांच पड़ताल की तो पता चला की नाबालिक लड़की की मां की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी और उसके बाद उसकी बेटी अपनी सौतेले पिता के साथ में रह रही थी। जहां नाबालिक बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसको जेल की सलाखो के पीछे पहुंचाने का काम किया जा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here