मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 6 अप्रैल तक बढ़ाया गया

पार्टी ने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रही है।

0

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को फिलहाल राहत मिलती दिख नहीं रही है। मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की न्यायिक हिरासत को 6 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह को आज पेशी से छूट दी है क्योंकि उन्हें राज्यसभा की शपथ लेनी है। ईडी ने अर्जी दाखिल कर कहा कि आरोपियों ने करीब 95 अर्जी दाखिल की हैं, जिससे मामले के ट्रायल में देरी हो रही है। आरोपियों के वकील की तरफ से ED की याचिका का विरोध किया गया और कहा कि ज्यादातर अर्जी मौखिक रूप से की गई थीं।

आरोपियों के वकील ने कहा कि कोर्ट आदेश की कंप्लायंस के लिए ED ने एक साल का समय ले लिया और अब ED कह रही है कि आरोपियों की तरफ से मामले के ट्रायल में देरी की जा रही है। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति के संबंध में उस पर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जो आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं।

पार्टी ने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रही है। ईडी ने सोमवार को कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के.कविता और कुछ अन्य लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) को 100 करोड़ रुपये का भुगतान करके आबकारी नीति में लाभ पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ साजिश रची।

ईडी ने पिछले सप्ताह हैदराबाद से कविता को गिरफ्तार किया था। ‘आप’ ने एक बयान में कहा, ‘पहले भी कई मौकों पर ईडी ने इस तरह के पूरी तरह झूठे और मनगढ़ंत बयान जारी किए हैं, जिससे पता चलता है कि यह एक निष्पक्ष जांच एजेंसी होने के बजाय, भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रही है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here