लखीमपुर खीरी : फांसी के फंदे पर झूलता मिला दलित किशोरी का शव

0
Lakhimpur khiri girl suicide

यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur khiri) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के अंदर एक दलित लड़की का फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया।

फांसी पर झूलता हुआ लड़की का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

लखीमपुर खीरी (Lakhimpur khiri) जिले में एक नाबालिग दलित किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी के फन्दे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया हैं। पूरा मामला शारदानगर थाना क्षेत्र के एक गाँव का हैं जहाँ एक नाबालिक किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के फंदे से शव घर पर ही लटकता पाया गया हैं। इस घटना के बाद मृतक लड़की के परिवार के लोगों ने लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। वही लड़की की मौत की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जहां फांसी की फंदे पर झूल रही दलित लड़की के शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here