रामलला के दर्शन करने पहुंचे योगी सरकार के संग कई विधायक

रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार के साथ बीजेपी विधायक, आरएलडी और बीएसपी के विधायक भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवान हुए हैं।

0

राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस बीच, आज यानि रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार के साथ बीजेपी विधायक, आरएलडी और बीएसपी के विधायक भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवान हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में पूरी कैबिनेट और विधायक आज रामलला के दर्शन करेंगे। सभी मंत्री और विधायक लखनऊ से बस के ज़रिए सुबह 8:30 बजे लखनऊ से रवाना होकर 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। इस मौके पर जयंत चौधरी की पार्टी RLD के विधायक भी रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे।।

सभी मंत्री और विधायक पहले हनुमान गढ़ी के दर्शन करेंगे। उसके बाद रामलला के दर्शनों के लिए आएंगे। मंदिर परिसर में ही दोपहर के खाने का कार्यक्रम भी रखा गया है। दोपहर 3:00 बजे के बाद सभी लोग लखनऊ वापस लौट जाएंगे। वही कई MLA और MLC के साथ -साथ उनकी पत्नियां भी मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here