एटा: कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की हुई मौत आधा दर्जन घायल

0
Etah car bike accident

यूपी के एटा (Etah) से एक मामला सामने आया है। यहां पर तेज रफ्तार बेकाबू कार का कहर देखने को मिला। कार ने पहले बाइक में टक्कर मारी और बाद में दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

नामकरण संस्कार में शामिल होने जा रहे थे लोग

एटा (Etah) जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के बाई पास रोड पर नामकरण संस्कार में शामिल होने आ रहे बाइक सवारों को मैनपुरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया की भिड़ंत इतनी भीषण थी की सामने से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार बारह फुट हवा में उछल कर दूर जा गिरा। वहीं बाइक पर सवार महिला और उसके दो मासूम बच्चे दूर खाई में जा गिरे कार चालक कार छोड़ कर मौके से फरार हो गया है।हादसा होते ही आस पास खेतों में काम कर रहे लोग एकत्रित हो गए और तेजी के साथ बचाव कार्य चलाया गया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

नामकरण के लिए जा रहे कार सवाल लोग हादसे का शिकार हो गए। इस मामले के बारे में जब अलीगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। तो पुलिस ने भी सूचना मिलते ही बगैर समय व्यर्थ किए मौके पर पहुंच कर राहत बचाव शुरू कर दिया ।सभी घायलों को पुलिस जीप से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर भर्ती करवाया गया।घायलों का प्राथमिक उपचार कर गम्भीर रूप से घायल मां और उसके दो मासूम बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।वहीं कार सवार एक महिला भी घायल हुई है।सड़क हादसे में बाइक सवार विपिन पुत्र शीशराम निवासी ऊधमपुर थाना शमशाबाद ,प्रेमवती पत्नी विपिन,पलक उम्र पांच वर्ष,रक्षा उम्र डेढ़ वर्ष,आकांक्षा पुत्री संजय घायल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here