Aligarh

यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) में नवविवाहिता का शव उसके घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फांसी के फंदे पर झूलती मिली महिला

अलीगढ़ (Aligarh) जिले में पुलिस ने एक नवविवाहिता के शव को फांसी के फंदे से बरामद किया है। इस मामले के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल बताते चलें कि मामला बन्ना देवी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौला जाफराबाद का है। यहां पर रहने वाली 26 साल की गायत्री की फांसी के फंदे पर झूलने से मौत हो गई। इस मामले में आसपास के लोगों का कहना है कि महिला उसके परिवार के लोगों में आए दिन झगड़ा हुआ करता था। दोनों के बीच झगड़े के मामले सामने आते रहते थे। लेकिन आज बात कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई और गायत्री का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला है। यह नहीं पता कि गायत्री ने फांसी लगाई या फिर उसकी हत्या कर दी गई।

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

नवविवाहिता गायत्री की मौत के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। जहां पर गायत्री के भाई ने बताया कि हमारी बहन के साथ आए दिन मारपीट की घटनाएं उसकी ससुराल से सामने आती रहती थी। कई बार हम लोगों ने गायत्री के घर पर पहुंचकर उनके ससुराल वालों को समझने की कोशिश की लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुए और आज इतनी बड़ी घटना घट गई। हम चाहते हैं कि ससुराल पक्ष के लोगों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई होगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here