न्यायालय परिसर बंडा में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन

न्यायालय परिसर तहसील बंडा में मध्यस्थता के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

0

मध्यप्रदेश के बंडा में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जबलपुर के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सागर के निर्देशानुसार 29 जनवरी को न्यायालय परिसर तहसील बंडा में मध्यस्थता के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में न्यायाधीश आर०पी० मिश्र अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, एवं न्यायाधीश संजना सरल द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड, तहसील बंडा, द्वारा उपस्थित अधिवक्ताओं को मध्यस्थता जागरूकता शिविर की महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गई। शिविर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सी०के०मिश्रा, अधिवक्ता संघ के सचिव भूपेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ अधिवक्ता जयनारायण तिवारी, एजीपी आशीष यादव, राजुल अग्निहोत्री, नीरज मिश्रा, अफजल वेग, आरबी श्रीवास्तव, आरपी रावत, राजकिरण, भरत अग्निहोत्री व अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here