बांदा में शरारती तत्वों ने शहर के अंदर संप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास

0
Banda

यूपी के बांदा (Banda) में शरारती तत्वों द्वारा शहर के अंदर संप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। शहर के एक मोहल्ले में मकान की दीवार पर किसी शरारती तत्व ने कोयले से हिंदुओं भारत छोड़ो लिख दिया था, जिसके बाद जैसे ही लोगों की नजर दीवार पर पड़ी हड़कंप मच गया। मकान मालिक की सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दीवार को साफ कराया व मामले में मुकदमा पंजीकृत कर शरारती तत्व की पहचान करने में जुट गई है।वही इस मामले में विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

घटना शहर कोतवाली के मर्दन नाका मोहल्ले की है, जहाँ रहने वाली किसनिया दायी ने बताया कि वह लोग जब सबेरे सो करके उठे तो दीवार पर कोयले से लिखा हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल पहुंचा। पूरे मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई है। वही लोगों को सांत्वना दी गई है कि मामले में कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आपसी सौहार्द बना करके रहें। बता दें कि नगर पालिका चुनाव का माहौल चल रहा है, जिसके चलते यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव में अशांति पैदा करने के उद्देश्य से भी ऐसा किया जा सकता है। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा (Banda) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने यह जानकारी पत्रकारों से साँझा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here