मोबिल आयल कंपनी के अधिकारियों ने भरवारी में पुलिस के साथ मारा छापा

लाखो का नकली मोबिल आयल,पार्ट्स बरामद,

0
88
police raid

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में नकली मोबिल आयल बिक्री और स्टॉक की सूचना पर मोबिल आयल कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ छापा मारा है। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ छापा मारकर कई कार्टून नकली मोबिल आयल बरामद किया है। कंपनी के अधिकारी कार्यवाई में जुटे हुए है।

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में एक गोदाम पर (Enforcers of Intellectual property rights) पर मुंबई के इन्वेस्टिगेशन आफिसर देवेंद्र प्रताप सिंह और पीयूष श्रीवास्तव की टीम ने कोखराज पुलिस फोर्स के साथ छापा मारकर लगभग 5 लाख से ऊपर का नकली मोबिल आयल और कंपनी के पार्ट्स बरामद किये है। अधिकारियों ने कोखराज थाना में सभी नकली मोबिल आयल और पार्ट्स लेजाकर लिखापढ़ी कर सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधिकारियों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here