‘मोदी का परिवार’ कैंपेन को अब मिला जेडीयू का साथ

जेडीयू ने अपने एक्स हैंडल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो साझा किया है।

0

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ (Modi Ka Parivar) कैंपेन को अब जेडीयू का भी साथ मिल गया है। जेडीयू ने अपने एक्स हैंडल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें वे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारवाद पर निशाना साधे जाने पर पलटवार किया था। इसके बाद बीजेपी ने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन शुरू कर दिया।

बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई नेताओ ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट में अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया। इधर, भाजपा के इस कैंपेन को जेडीयू का भी साथ मिला है। जेडीयू ने अपने एक्स हैंडल से नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पूरे बिहार को अपना परिवार बता रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोगों के लिए पति पत्नी और बेटा बेटी परिवार हो सकता है लेकिन हम लोगों के लिए पूरा बिहार ही परिवार है। इस पुराने वीडियो को शेयर करते हुए जडीयू ने लिखा कि पूरे बिहार को हम एक परिवार मानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here