झारखंड में एक बार फिर से दरिंदगी, 21 साल की लड़की के साथ गैंगरेप

पलामू के विश्रामपुर इलाके में एक 21 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया। लड़की के सहकर्मियों पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।

0

झारखंड में एक बार फिर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पलामू के विश्रामपुर इलाके में एक 21 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया। लड़की के सहकर्मियों पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और पेशे से आर्केस्ट्रा कलाकार है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया है और एक फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित लड़की को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसका बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक्शन कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गोलू नाम के लड़के ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली महिला आर्केस्ट्रा कलाकार की बुकिंग हैदरनगर इलाके के लिए शनिवार रात के लिए की थी। हैदरनगर में कार्यक्रम नहीं होने पर गोलू रविवार को महिला डांसर और उसकी बहन को अपने घर विश्रामपुर ले गया। यहां उसने दोनों बहनों को अलग-अलग कमरों में रखा। उसने आर्केस्ट्रा कलाकार को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। पीड़ित लड़की का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर गोलू और उसके दो अन्य दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उस दौरान वह पूरी तरह होश में थी।

इससे पहले शुक्रवार, 1 मार्च को भी झारखंड में गैंगरेप की घटना सामने आई थी। विदेशी महिला के साथ दुमका में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित महिला स्पेन की रहने वाली थी। दरअसल स्पेन के एक कपल ने 5 साल पहले मोटरसाइकिल पर दुनिया घूमने का प्लान बनाया था। लगभग 36 देश और एक लाख सत्तर हजार किमी का सफर तय करने के बाद उनकी यात्रा ने झारखंड के दुमका तक पहुंची। जानकारी के मुताबिक यहां पर वह एक टेंट में अपने पार्टनर के साथ रुकी थी। आरोप है कि उसी दौरान उसके साथ 7 लोगों ने गैंग रेप किया।

महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, हमारे साथ कुछ ऐसा हुआ है, जो हम नहीं चाहेंगे कि किसी और के साथ हो। सात लोगों ने मेरा रेप किया। इस दौरान महिला के चेहरे पर कुछ चोट के निशान भी दिखाई दिए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। वही एक बार फिर से गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद माहौल गरमाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here