मॉस्को आतंकी हमला: पुलिस ने 11 संदिग्धों को किया अरेस्ट

इस हमले में 93 लोगों की मौत हो गयी है और 145 अन्य घायल हुए हैं।

0

रूस के मॉस्को में एक समारोह स्थल पर हमले में 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस बीच पुलिस ने 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दावा किया जा रहा है कि हिरासत में लिये गए संदिग्‍धों में वे चार आरोपी भी शामिल हैं, जिन्‍होंने घटना स्‍थल पर लोगों पर गोलीबारी की थी। इन्‍हें रूस के ब्रांस्क क्षेत्र से एक “कार का पीछा” करने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शनिवार को बताया कि मॉस्को के एक समारोह स्थल पर हुए हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने यह जानकारी दी।

इस हमले में 93 लोगों की मौत हो गयी है और 145 अन्य घायल हुए हैं। हमलावर समारोह स्थल में घुसे थे और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। हमलावरों ने गोलीबारी के बाद समारोह स्थल को आग लगा दी थी। इस्लामिक स्टेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here