MP: गीतकार मनोज मुन्तशिर पर एमपी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने बोला हमला

0
lyricist Manoj Muntashir

मध्य प्रदेश के राणापुर में एमपी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने गीतकार मनोज मुन्तशिर (lyricist Manoj Muntashir) पर हमला बोलते हुए मुन्तशिर को दरबारी और चापलूस कवि बताया। प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में कविता लिखने पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने गीतकार मनोज मुन्तशिर पर निशाना साधते हुए कहा कि दरबारी कवियों की मजबूरी होती है आका की खिदमत में चापलूस बने रहने की।

उन्होंने आगे कहा कि मनोज मुंतशिर (lyricist Manoj Muntashir) हुकूमत की चापलूसी से कभी बाहर आओ। अगर आपको बोलना है तो महाकाल लोक पर हुए शिवराज के घोटालों पर भी कविता बोलिये। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय से आने पर राष्ट्रपति को संसद के उद्घाटन से कैसे अलग रखा गया? आदिवासी समुदाय क्या केवल वोट बैंक है? राष्ट्रपति से उनका अधिकार छीन लिया हमारे तानाशाह प्रधानमंत्री जी ने। उन्होंने कहा आदिवासियों के इस अपमान पर भी कविता बोलने का दम दिखाइए !

एमपी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने आगे बोलते हुए कहा मनोज मुंतशिर (lyricist Manoj Muntashir) जी क्या महाकाल लोक का उद्घाटन असुरों ने किया था, जो अब एक के बाद एक प्रतिमाएं खंडित होती जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार मध्य प्रदेश पधारने पर एमपी यूथ कांग्रेस उनका खुलकर विरोध करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here