Madhya Pradesh: पड़ोसियों ने की महिला के साथ दरिंदगी

0
Madhya Pradesh

देश की राजधानी दिल्‍ली में एक युवती की हैवानों के तरीके से हत्‍या करने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है कि मध्य प्रदेश के सीधी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोसियों ने एक महिला के साथ जो बर्बरता की, उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। पहले आरोपी ने पीड़िता को जमकर पीटा। इतना सब होने के बाद भी जब मन नहीं भरा तो उसने पीड़िता की छाती पर पत्थर रखकर उसके गुप्तांग में डंडा ठूंसा दिया। हैवानियत की शिकार महिला को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के सीधी जिलें में शौच के लिए गई एक एक महिला के साथ पड़ोसी परिवारजनों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जब उनका इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्‍होंने महिला के गुप्तांग में डांडा डाल दिया। महिला की हालत गंभीर है। उन्‍हें उपचार के लिए सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहां है कि मेडिकल रिपोर्ट आते ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र इलाके में मंगलवार की सुबह शौच करने गई एक महिला के साथ उनके पड़ोसी ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद जब महिला के साथ दरिंदगकी हदें पार कर दी गईं। आरोपियों ने उनके गुप्तांग में डंडा तक डाल दिया। बताया जाता है कि आरोपी ने महिला के सीने पर बड़ा पत्थर रखकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। मौके पर दूसरी महिला के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। आनन फानन में पीड़िता को गंभीर हालत में उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया। पीड़ित महिला का उपचार सीधी जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना पर अमिलिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा ने बताया कि मामले में मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। मेडिकल रिपोर्ट आते ही पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा। उन्‍होंने आगे बताया कि आरोपी ने ऐसा क्‍यों किया फिलहाल यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here