MP: राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
National Women's Day

नेहरू युवा केंद्र देवास एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय महिला दिवस पर शासकीय महाविद्यालय कॉलेज ग्राउंड पर महिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की बालिका ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कन्नौज कॉलेज प्रोफेसर डाक्टर सोनाली गंगराड़े एवं डाक्टर नीतू मीना मैडम का सम्मान किया गया। साथ ही दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम गायत्री नायक, संस्कृति वर्मा द्वितीय स्थान तृतीय स्थान पर तनु नागवाल रही विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को कप ट्रॉफी एवं वेज पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में स्पोर्ट टीचर अरुण कुसवनसी, बालकृष्ण वैष्णव तिलक जोशी, अमन कनेरिया, पीयूष यादव, हिमांशु शारदीया, सोलंकी, मनीष, जिगर, निशा भलावी एबीवीपी के छात्र छात्राये उपस्थित रहे। साथ ही एमबीएम क्लब की संचालिका अंकिता शर्मा व अंकिता काकोडिया विनीता कर्मा, कृष्णा चौहान की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक कमल सोलंकी के द्वारा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here