Mumbai: मंदिर जाते समय स्कूटी सवार युवको को इनोवा ने मारी टक्कर

पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

0

मुंबई (Mumbai) के वसई में एक भीषण हादसा हो गया है। यहां मंदिर जाते समय स्कूटी सवार दो लोगों को इनोवा कार ने टक्कर मार दी है। पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दरअसल, आज सुबह छह बजे दो चचेरे भाई तुंगारेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक इनोवा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और फिर मौके से निकल गई।

आज यानि सोमवार की सुबह जब प्रसाद प्रजापति और उनके चचेरे भाई नितेश प्रजापति वसई के तुंगारेश्वर मंदिर जा रहे थे। उसी दौरान वसई के फादरवाड़ी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय उसी सड़क से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और वहां से निकल गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

इसमें दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रसाद और नितेश की फादरवाड़ी में साड़ी की दुकान है। आज सोमवार होने के कारण दोनों स्कूटी से तुंगारेश्वर मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। वही पुलिस अब इस सीसीटीवी की मदद से इनोवा कार की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here