यूपी के मुरादाबाद (Muradabad) में महाशिवरात्रि और रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
जनता से की गई अपील अफवाहों पर न दें ध्यान
मुरादाबाद (Muradabad) में महाशिवरात्रि रमजान होली के अवसर पर मुरादाबाद महानगर में जिलाधिकारी और एसएसपी ने फ्लेग मार्च कर शहर का जायजा लिया त्यौहारों को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी मजिस्ट्रेट एक्टिव रहेंगेे तथा प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है। कोई भी अफवाह किसी भी माध्यम से फैलाने की कोशिश न करें शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सबसे बेहतर संवाद है। हम चाहेंगे कि आगामी त्यौहार शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हों और पूर्व की तरह आपका सहयोग मिलता रहें हम लोगों को गंगा जमुना तहजीब को आगे लाना है तथा मुरादाबाद को प्रगति की ओर अग्रसर करना है जो भी त्यौहार मनाया जायेगा वह ठीक प्रकार से मनाया जायेगा उन्होंने कहा कि अशान्ति से गलत संदेश जाता है और इससे आर्थिक नुकसान भी होता है इसलिए मुझे पूरी आशा है कि इन अवसरों पर आपका पूरा सहयोग रहेगा और मुरादाबाद विकास की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि इन त्यौहारों पर सोशल मीडिया पर जो भ्रमित मैसेज आये तो उसको फारवर्ड न करें अफवाह फैलाने वालों से सचेत रहें पुलिस की ओर से सम्पूर्ण व्यवस्थायें दुरस्त रहेंगी। यदि आकस्मिक घटना होती है तो तत्काल थाना इन्चार्ज एवं संबंधित अधिकारी को सूचित करें।














