हाफिज जाकिर को शहर काजी बनने पर मुस्लिम सुन्नत जमात एवं सर्व समाज ने किया स्वागत

0

सोनकच्छ: मंगलवार को स्थानीय बस स्टैंड पर सर्व मुस्लिम सुन्नत जमात के लोगो द्वारा नगर पीपलरावाँ के शहर काजी के पद पर हाफिज जाकिर शेख साहब (Hafiz Zakir) को नियुक्त किया गया। मुस्लिम सुनत जमात एवं सभी धर्म के लोगों ने पीपलरावाँ बस स्टैंड पर नवनियुक्त शहर काजी हाफिज जाकिर शेख साहब (Hafiz Zakir) का पुष्पमाला पहनाकर व साफा पहनाकर शानदार इस्तकबाल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनकच्छ एसडीओपी पी एन गोयल अनुविभागीय रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शोकत हुसैन रहे।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत हुसैन साहब ने कहा कि हम सब भारत के निवासी हैं। पूजा पद्धति अलग हो सकती है किंतु हम सभी का मकसद आपसी भाईचारा बनाते हुए एक दूसरे के काम आना है। एसडीओपी पी. एन गोयल ने जाकिर हाफिज साहब को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर काजी का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। मैं उम्मीद करता हूं कि जाकिर साहब इस पद की गरिमा को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से निभाएंगे एवं कुछ ऐसा काम करके दिखाएं कि लोग उनकी मिसाल को सदैव याद करें।

नव नियुक्त शहर काजी को बधाई देन वालो मे प्रमुख रूप से रसूलपुर देवास से आए पार्षद इमरान खान उर्फ बाबा, ग्रुप नूर भाई बागली, सदर बागली के नूर सोनकच्छ के इकबाल, सलीम लोधी, पार्षद शकीरा पठान, सोनकच्छ शहर के जी हपीज मोहम्मद, मदरसा दारुस्सलाम नाजिम कदीर साहब आदि सभी मुस्लिम सुन्नत जमात के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here