Muzaffarpur: प्रेम विवाह के बाद युवती की हत्या

लव मैरिज करनेवाली एक युवती के जीवन की कहानी अंत उसके पति ने ही कर दी।

0
37
Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो दिन पहले एक नवविवाहित दुल्हन की कथित तौर पर उसके ही पति ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी थी। उसका शव मंगलवार को परिजनों ने लड़के के दरवाजे पर ही जला दिया। घटना मोतीपुर थाने के कुशाही गांव के पास की है।

दरअसल मोतीपुर के कुशाही गांव का रहने वाला आकाश का काजल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह महीने पहले दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। दावे में कहा गया है। कि शादी के बाद आकाश ने काजल कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना और दबाव बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है। कि लड़की पक्ष से कई बार उसकी डिमांड पूरी भी की गई, लेकिन 10 लाख और एक थार गाड़ी की मांग को लेकर आकाश लगातार मारपीट करता रहा।

इसी क्रम में बीते रविवार को आकाश अपने मित्रों के साथ आया और किचेन में काम कर रही पत्नी काजल के सीने में तीन गोली मार दी। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मृत लड़की के गुस्साए परिजनों ने दो दिन बाद शव का अंतिम संस्कार आरोपी पति के दरवाजे पर कर दी। लोगों ने काजल का शव आकाश के दरवाजे पर ही जला दिया।

परिजनों का कहना है। कि काजल के चितास्थल को रोज उसके ससुराल वाले देखेंगे और इस वारदात को याद करेंगे। जो भी उस रास्ते से गुजरेगा। उन्हें यह पता चलता रहेगा। कि इस घर में उनकी बेटी की हत्या महज 6 महीने के अंदर कर दी गई। इस घर के लोग दहेज के लिए कुछ भी कर सकते है।

मुजफ्फरपुर पश्चिमी के डीएसपी अभिषेक आनंद ने मामले के बारे में बताया। कि यह मामला पुलिस के समक्ष आया है। अब इस केस की पुलिस पड़ताल कर रही है। जल्दी ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा और जो भी दोषी होंगे उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here