नारद राय को लेकर नीरज शेखर ने कही ये बात

नारद राय के सियासी पाला बदलते ही बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर ने उनका स्वागत किया है।

0
9

Ballia News: खबर यूपी के बलिया से है। जहां पूर्व मंत्री नारद राय के सपा छोड़ने के बाद से सियासी मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। नारद राय के सियासी पाला बदलते ही बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर ने उनका स्वागत किया है। उम्मीद है कि नारद राय जल्द ही अधिकारिक रुप बीजेपी ज्वाईन करेंगे।

इसी बीच नीरज शेखर ने नारद राय को जमीनी और अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि उन्हे पहले ही सपा छोड़ देनी चाहिये। इसी दौरान नीरज शेखर ने कहा कि बलिया मे जल्द ही मेडिकल कालेज खुलेगा और जिले मे औद्योगिक विकास के लिये एक्सप्रेस वे और ग्रीन फील्ड वे किनारे औद्योगिक कारीडोर बनाया जायेगा। उन्होने कहा कि सपा मुखिया राम मन्दिर मे दर्शन करने नहीं जाते, लेकिन मुहम्मदाबाद मे लोगो को कन्धा देने चले जाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here