नेपाल के सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा हेलीकॉप्टर लापता

हेलिकॉप्टर सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा था और सुबह करीब 10 बजे नियंत्रण टावर से उसका संपर्क टूट गया।

0
Nepal

नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां सोलुखुम्बु (Solukhumbu) से काठमांडू जा रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया। इसमें 6 लोगों के सवार होने की सूचना है। बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे इस हेलीकॉप्टर का संपर्क कंट्रोल टॉवर से टूट गया। खबर है कि यह हेलीकॉप्टर माउंट एवरेस्ट के समीप लापता हो गया है।

बता दे कि नेपाल में 6 लोगों सहित एक हेलीकॉप्टर के लापता होने को लेकर सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने कहा कि हेलिकॉप्टर सोलुखुम्बु (Solukhumbu) से काठमांडू जा रहा था और सुबह करीब 10 बजे नियंत्रण टावर से उसका संपर्क टूट गया। कॉल साइन 9NMV वाला हेलीकॉप्टर सुबह 10:12 बजे (स्थानीय समय) पर रडार से उतर गया था। बताया जा रहा है कि लापता हेलिकॉप्टर में 5 विदेशी नागरिक सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here