Sunday, January 23, 2022
Homeन्यूज़अंतरराष्ट्रीयन्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कोरोना की वजह से कैंसिल कर...

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कोरोना की वजह से कैंसिल कर दी अपनी शादी

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कोरोना के कारण देश में लगे पाबंदियों के चलते अपनी शादी कैंसिल कर दी है। रविवार (23 जनवरी) को उनकी शादी होनी थी लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए खुद की शादी रद्द कर लोगों को कोरोना से सावधान रहने के लिए प्ररित किया है। कड़े प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने फिलहाल अपनी शादी रद्द कर दी है। नए प्रतिबंधो में शादी जैसे समारोहों में पूरी तरह से टीकाकृत लोगों को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कड़े प्रतिबंधों पर खेद जताते हुए कहा कि मैं भी न्यूजीलैंड के आम लोगों में शामिल हूं, जिन्हें महामारी के बाद ऐसा अनुभव हो रहा है और जो भी इस परिदृश्य में फंस गया है। इसका मुझे बहुत खेद है। उन्होंने खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस तरह के परिदृश्य में फंसने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए खेद है।

अर्डर्न और उनके लंबे समय से साथी रहे क्लार्क गेफार्ड ने कभी भी अपनी शादी की तारीख की घोषणा नहीं की थी। लेकिन अब कोरोना के चलते उन्होंने शादी रद्द कर दी है। हालांकि कोरोना के मामले कम होने के बाद दोनों एक बार फिर से नई तारीख का एलान कर सकते हैं।

दरअसल, न्यूजीलैंड में एक शादी समारोह के बाद ओमिक्रॉन के 9 मामले सामने आए थे। जिससे लोगों में दहशत फैल गई और इसके बाद से यहां कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। वहीं यहां एक परिवार ऑकलैंड से शादी समारोह में शामिल होकर प्लेन से साउथ आइसलैंड लौटा था। इसके बाद दो सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड में प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया और प्रधानमंत्री ने अपनी शादी रद्द कर दीं।

न्यूजीलैंड में उत्तरी से लकर दक्षिणी द्वीपों में फैले कोरोना के संक्रमण को देखते हुए रविवार आधी रात से कोविड गाइडलाइंस को सख्त कर दिया गया है। लोगों के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या को भी कम कर दिया गया है।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा, ”इनडोर हॉस्पिटैलिटी सेटिंग्स जैसे बार और रेस्तरां और शादियों जैसे आयोजनों को 100 लोगों तक सीमित कर दिया जाएगा।” आर्डेन ने कहा कि यदि वेन्यू वैक्सीन पास का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो सीमा 25 लोगों तक कम कर दी गई है।

जेसिंडा अर्डर्न साल 2017 में सबसे कम उम्र की न्यूजीलैंड की पीएम बनी थीं। पिछले साल अक्तूबर में उन्होंने सत्ता में फिर वापसी की थी। उन्होंने अपनी लेबर पार्टी को आधी सदी में सबसे बड़ी चुनावी जीत दिलाई। उनके काम के तरीके को न्यूजीलैंड में काफी सराहा जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments