सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस के रात्रि गश्त की खुली पोल

0

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) में पुलिस के रात्रि गश्त की पोल उस समय खुल गई, जब एक ही रात में छः अलग-अलग स्थानों पर चोरी हुई। पूरा मामला सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) के उसका थानाक्षेत्र के बगही के शेखपुर का है, जहाँ पर चारों ने एक ही रात में दो मेडिकल स्टोर, दो किराना, एक इलेक्ट्रॉनिक और एक सिलाई की दुकान मे ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

वही इस घटना से क्षेत्र में चोरों को लेकर दहशत का माहौल है और इन चोरों ने पुलिस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। चोरी की सूचना पा कर मौके पर पहुँचे सीओ समेत पुलिस व फॉरेंसिक टीम घटना की जाँच में जुट गए। वहीं घटना से पीड़ित महिला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह बाहर रिश्तेदारी में गई हुई थी और जब वह घर पहुँची तो घर पर पुलिस पहले से पहुँची हुई थी। महिला के अनुसार सोने चांदी समेत कुल चार से पांच लाख की चोरी हुई है। वहीं पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि फॉरेंसिक टीम द्वारा जाँच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here