नोएडा: तेज रफ्तार वाहन ने 6 साल के बच्चे को रौंदा

0
Noida

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक तेज रफ्तार वाहन ने 6 साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिले में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 107 के पास हुए सड़क हादसे में छह साल के एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ये जानकारी दी है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि 6 साल का बच्चा राहुल कुमार पुत्र बिंदा सेक्टर 107 की झुग्गी बस्ती में रहता था। बीती रात को वह पैदल सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति से और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here