कोखराज थाना में क्षेत्र विवाद के समय फिसलकर गिरने से वृद्ध की हार्ट अटैक से हुई मौत

अस्पताल में पहुँचने के बाद जांच पर घोषित हुआ मृत

0
35

कौशाम्बी: कोखराज थाना क्षेत्र (Kokhraj police station) के अन्तर्गत कोखराज ग्राम पंचायत के गरीब के पुरवा ग्राम में पन्ना लाल उम्र 65 वर्ष पुत्र स्व. खेलावन पटेल रहते थे। वह काफी समय से बीमार चल रहें थे। उनको 3 बार हार्ट अटैक हुआ था। जाँच में उनके फेफड़े खराब बताये गये थे।

जिनका ग्राम में ही रह रहे रिश्तेदार से झगड़ा हो गया। वह गाँव की लड़की का दामाद है। खेत से ट्रेंक्टर निकालने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दोरान खेत के मेंड में लड़खड़ा कर गिर गये। जिससे उनको अंदरूनी चोट लगी।अंदरूनी चोट के कारण तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दोनों परिवार शोकाकुल हो गये। जिसकी जानकारी पर कोखराज थाना क्षेत्र (Kokhraj police station) प्रशासन ने पहुँच कर लोगों से पूछताछ कर पंचनामा भरकर लाश परिवारजनों को सुपुर्द कर दी है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here