बलिया में ओम प्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान

उन्होने विपक्षी दलों के नेताओं को दगे हुये कारतूस बताते हुये कहा कि वे लोग फायर नहीं कर सकते।

0
12

खबर यूपी के बलिया के लोकसभा 72 से है। जहां यूपी सरकार मे मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बयान देते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव मे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई मे एनडीए की हवा चल रही है। उन्होने कहा कि पूर्वांचल मे एनडीए के समर्थन मे तापमान गर्म है। उन्होने विपक्षी दलों के नेताओं को दगे हुये कारतूस बताते हुये कहा कि वे लोग फायर नहीं कर सकते।

उन्होने सपा को गुंडो की पार्टी बताते हुये कहा कि उनकी सभाओं रैलियों मे इसीलिये बेरिकेड और कुर्सियां तोड़ी जा रही हैं। उन्होने बलिया सीट पर बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर को 2 लाख से ज्यादा वोटो से चुनाव जीतने का दावा किया। वो बलिया लोक सभा क्षेत्र मे बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन मे चुनावी सभा संबोधित करने पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here