राजौरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

दस्सल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

0

Rajouri: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में G-20 की सफल बैठक होने से पाकिस्तान काफी तिलमिला गया है। उसने अपनी नापाक हरकतों को बढ़ा दिया है। लेकिन चौकन्ने सुरक्षाबल पाकिस्तान के नापाक मंसूबे सफल नहीं होने देंगे। इसी के तहत घाटी के राजौरी (Rajouri) सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जंगल के अंदर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। बता दें कि, दस्सल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

इससे पहले बृहस्पतिवार को बीएसएफ के जवानों ने सांबा सेक्टर में सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया था। पुलिस ने आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दस्सल से आगे आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। जंगल के अंदर तलाशी अभियान जारी है। एक से दो आतंकियों के जंगल के अंदर छिपे होने की आशंका है। अतिरिक्त जवान मौके पर पहुंच गए हैं।वही आगे की तलाशी में जवान जुटे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here