जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध विस्फोट होने से एक व्यक्ति की गयी जान

संभाग जिला किश्तवाड़ में संदिग्ध विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

0
43

जम्मू- कश्मीर (Jammu-Kashmir) के संभाग जिला किश्तवाड़ में संदिग्ध विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल (Khalil Poswal) ने बताया कि, प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि जिले के सिंबोल गांव में मोहम्मद अब्बास नाइक के घर की रसोई में संदिग्ध विस्फोट हुआ है। बुधवार को अब्बास और उसका भाई गुच्छी (जंगली सब्जी) लेने के लिए पास के जंगल गए थे।

इस दौरान उन्हें एक लावारिस जंग लगी एक वस्तु मिली, जिसे वे घर ले आए। रसोई में गर्म करते समय वस्तु में विस्फोट हो गया। जिसके बाद यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here