जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर तेज भूकंप के झटके महसूस किये गए है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गयी है। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है। बता दे कि, आज ही बिहार के अररिया में सुबह भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भूकंप (Earthquake) के झटके सुबह करीब 5.35 बजे महसूस किए गए और इसकी तीव्रता 4.3 थी। बिहार (Bihar) की तरह ही पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
जिसकी तीव्रता भी 4.3 थी, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट कर लिखा कि भूकंप बुधवार को सुबह 5:35 बजे आया। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया। वही जम्मू कश्मीर में आयी इस भूकम्प को लेकर फ़िलहाल कोई खास जानकारी सामने नहीं आयी है।




