हरदोई में यातायात पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या

सोल्जर बोर्ड चौराहे पर स्थित पुलिस बूथ में यातायात पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

0
51

उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। दरअसल, जनपद देवरिया के रहने वाले हरदोई (Hardoi) की यातायात पुलिस में तैनात सिपाही अशोक यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जहाँ पुलिस बूथ में ही सिपाही द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद लोगो के बीच काफी हड़कम्प मच गया।

वही इस खबर की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहाँ मृतक सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फ़िलहाल पुलिस टीम इस आत्महत्या करने के पीछे की जानाकरी में जुटे हुए है। वही अशोक यादव के फांसी लगाकर मरने की खबर सुनकर सभी पुलिस कर्मियों के बीच मायूसी छायी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here